{"_id":"62c71f571a3e33127a58b867","slug":"mayor-raised-questions-on-police-action-in-facebook-page-hack-case-rishikesh-news-drn416601552","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने फेसबुक पेज हैक मामले में पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने फेसबुक पेज हैक मामले में पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर अनीता ममगाईं ने अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज हैक मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मेयर का दावा है कि पुलिस ने एक निर्दोष युवक को गिरफ्तार किया। जबकि असली आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। मेयर ने कहा कि अब भी फेसबुक पेज पर नियंत्रण वापस नहीं मिला है।
26 अप्रैल को मेयर अनिता ममगाईं के पीआरओ अजय सिंह बिष्ट ने कोतवाली पुलिस तहरीर दी थी। पीआरओ ने तहरीर में बताया कि मेयर के वेरिफाइड पेज को हैक कर दिया गया है। हैकर पेज पर गेम और वीडियो पोस्ट कर रहा है। जब मामले में लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तब मेयर ने मामले की शिकायत एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह से की। 14 जून को कोतवाली पुलिस ने रायवाला के प्रतीतनगर निवासी आरोपी विपिन कुकरेती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना था कि आरोपी मेयर का पूर्व कर्मचारी था। वह पूर्व में मेयर का फेसबुक पेज भी संचालित करता था। हालांकि गिरफ्तारी के दिन ही अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ऋषिकेश ने आरोपी को जमानत दे दी थी। बृहस्पतिवार को मेयर अनिता ममगाईं ने दावा किया कि पुलिस ने भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसका सिम और फोन भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
जबकि उनका फेसबुक पेज का नियंत्रण अब भी उन्हें मिल नहीं पाया है। मेयर ने कहा कि पुलिस ने मामले को आनन-फानन में निपटाने के लिए केवल फोन नंबर के आधार पर एक निर्दोष युवक को पकड़ लिया। जबकि वह लगातार कह रहा है कि फेसबुक पेज से उसने छेड़छाड़ नहीं की थी। मेयर ने कहा कि वह जल्द ही मामले में कार्रवाई के लिए डीजीपी और एसएसपी एसटीएफ से मिलेंगी।
- अगर मेयर को संदेह है तो मामले की एक बार फिर जांच करवा ली जाएगी। हालांकि एसटीएफ से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। -डीसी ढौंडियाल, सीओ, ऋषिकेश