फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor performed Bhoomi Pujan for flood protection work

Rishikesh News: चंद्रेश्वरनगर में बाढ़ सुरक्षा कार्य का मेयर ने किया भूमि पूजन

Sat, 29 Nov 2025 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mayor performed Bhoomi Pujan for flood protection work
ऋषिकेश। चंद्रेश्वरनगर में मेयर शंभू पासवान ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत 100 मीटर तटबंध निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रभागा बरसाती नदी से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए यह कार्य शुरू किया गया है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तटबंध का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या 45 से अधिक कर दी गई है। संकरी गलियों में छोटे वाहन भेजे जा रहे हैं। निगम क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने, बिजली लाइनों को भूमिगत करने सहित कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर किशन मंडल, राजकुमार, विजय भट्ट, आशुतोष, राजकुमार राजभर, दीनानाथ राजभर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed