फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor inspects CCTV cameras

मेयर ने किया सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण

Sun, 03 Jan 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mayor inspects CCTV cameras
कोतवाली में सीसीटीवी का निरीक्षण करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने कोतवाली परिसर में निगम की ओर से शहर के चौराहों, तिराहों व मुख्य मार्गों पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम पर तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारियां भी जुटाई।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने में निगम की ओर से लगवाए गए इन कैमरों से मदद मिलेगी। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि बड़े अपराधों के हल में इन कैमरों की मदद मिलती है। मेयर ने कैमरे लगाए जाने के स्थान, कैमरे की गुणवत्ता, बैकअप एवं फोकस पर विशेष ध्यान दिए जाने का सुझाव भी दिए। उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण ने मेयर के सुझावों पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के आग्रह पर नगर निगम की ओर से सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग मुख्य चौराहों/तिराहों, गलियों एवं आस्थापथ आदि ऐसे स्थानों पर लगवाए गए, जहां से संदिग्धों के चेहरे एवं वाहनों के नंबर आसानी से पढ़े जा सकते हैं। इस मौके पर पार्षद राजेश दिवाकर, अनिता रैना, कमलेश जैन, विजय बडोनी, प्रदीप कोहली, विजय लक्ष्मी शर्मा, रोमा सहगल, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, सुनिल उनियाल, राजपाल ठाकुर, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, राजेश, देवदत्त शर्मा, परीक्षित मेहरा, अरविंद गुप्ता, प्रदीप हलदर, लक्ष्मी शर्मा, मन्नू कोठारी, सुजीत यादव, अक्षय मल्होत्रा, शैलेंद्र रस्तोगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed