फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   mayor inspected Gumaniwala area

पहले सीवर लाइन बिछेगी, फिर सड़क का निर्माण होगा : शंभू पासवान

Sat, 29 Nov 2025 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
mayor inspected Gumaniwala area
गुमानीवाला मनसा देवी क्षेत्र का निरीक्षण करते मेयर शंभू पासवान।स्रोत-निगम
- मेयर ने गुमानीवाला क्षेत्र में किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान ने शनिवार को गुमानीवाला के वार्ड-37 में पहुंचकर लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले सीवर लाइनें बिछेंगी फिर सड़कों का निर्माण होगा। स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि क्षेत्र में कई वर्षों से सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। नालियां नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे बड़ी परेशानी होती है। बरसात में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को तालाब बन चुकी सड़कोें से आवागमन करना पड़ता है। मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में सबसे पहले सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेयर ने फोन से संबंधित अधिकारियों से बात की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विजय बिष्ट, शुभम, विनोद नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed