फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Markets of Tirthnagari decorated for Dhanteras

धनतेरस के लिए सजे तीर्थनगरी के बाजार

Tue, 02 Nov 2021 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Markets of Tirthnagari decorated for Dhanteras
बाजार से धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोरोना महामारी से राहत के बीच धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार सज चुके है। बाजारों में रौनक बढ़ने के चलते व्यापारियों को इस बार बंपर कोरोबार की उम्मीद है। व्यापारियों ने त्यौहारों को लेकर खास तैयारी की है। दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और ज्वैलरी के नए माडल और वैरायटी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। व्यापारियों ने दुकानों और शोरूम में भरपूर स्टॉक भी रखा है। ग्राहकों को विभिन्न ऑफर और सुविधाओं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन

तिलक रोड स्थित जय सांई हीरो शोरूम संचालक राजीव कालिया ने बताया कि हीरो ने आई थ्री एस और 100 मिलियन एडिशन की आकर्षक बाइक की पूरी रेंज उतारी है। उन्होंने बताया कि अभी एंडवास बुकिंग की संख्या कम है। ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ग्राहक हर बार की तरह धनतेरस और दीपावली पर नए वाहन खरीदारी करेंगे। वहीं हरिद्वार रोड स्थित इंडिया विजन इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रमोद यादव ने बताया कि ग्राहक धनतेरस और दीपावली पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि खरीदारी करते हैं। स्मार्ट टीवी व किफायती फ्रिज और वाशिंग मशीन की एक बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध है। ऑफर और एक्स्टेंडिड वारंटी जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को दी जा रही है। मेन बाजार स्थित गढ़वाल ज्वैलर्स के संचालक हितेंद्र पंवार ने बताया कि सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहक दुकान में पहुंच रहे हैं। इस बार धनतेरस और दीपावली के लिए लक्ष्मी गणेश भगवान के सोने चांदी के सिक्के और छोटी मूर्तियां बनवाई गई है। सभी सोने चांदी के आभूषणों पर हॉल मार्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed