फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Makar Sankranti: Arghya given to the sun dipped in the Ganges

मकर संक्रांति : गंगा में डुबकी लगा सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: Arghya given to the sun dipped in the Ganges
ऑटो स्टैंड के समीप खिचड़ी का प्रसाद देते लोग। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा सुर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही लोगों को दान, दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। कई जगहों पर लोगों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी का त्रिवेणी घाट, नाव घाट, रामानंद घाट, चंद्रेश्वर घाट, सांई घाट, 72 सीढ़ी घाट, पूर्णानंद घाट, रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन, परमार्थ निकेतन सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के साथ पहुंची महिलाएं, युवक, युवतियां और बुजुर्गों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद निर्धन, भिक्षुओं को उरद की दाल, चावल और दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर खिचड़ी खाने का अपना विशेष महत्व है। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद शिव कुमार गौतम, सुदेश कंडवाल, सुमित सेठी, सतपाल सैनी, विवेक गोस्वामी, काजल थापा, विनोद चौहान, शिवानी भट्ट, मनोज जखमोला, विनोद भट्ट, संदीप शर्मा, सौरभ राणा, पारसनाथ उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा। त्रिवेणी घाट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार धींगड़ा, कोषाध्यक्ष बाबूराम अग्रवाल, महासचिव एसपी अग्रवाल, संरक्षक राम कुमार गुप्ता, दिनेश मुदजिल, नरेश गर्ग, प्रमोद जैन, सतीश शर्मा, राजकुमार तलवार, कमला प्रसाद भट्ट, कमल सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मां कात्यायनी मंदिर में लोगों को बांटे कंबल
मकर संक्रांति पर ज्ञान करतार आश्रम मां कात्यायनी मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्णायन गोशाला प्रबंधक ईश्वरदास महाराज, कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने संयुक्त रूप से निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर आश्रम प्रबंधक गुरविंदर सलूजा, रविंदर सलूजा, नमिता सलूजा, राज सहगल, अभिषेक शर्मा, सुधीर कालरा, तृप्ति कालरा, मधु जोशी, नवल कपूर, रवि शास्त्री, ऊषा रावत, महेश सूद आदि उपस्थित रहे।

 ज्ञान करतार कात्यायनी मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते अतिथि।

ज्ञान करतार कात्यायनी मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते अतिथि।- फोटो : RISHIKESH

 मकर संक्रांति के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।

मकर संक्रांति के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed