फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Major Govind and Ramashray Singh received Shailesh Matiani Award

मेजर गोविंद व रामाश्रय सिंह को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार

Thu, 30 Jan 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Major Govind and Ramashray Singh received Shailesh Matiani Award
शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मेजर गोविंद सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत और स्वामी शिवानंद मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के शिक्षक रामाश्रय सिंह को देहरादून में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने हर्ष जताया है। बुधवार को राजीव गांधी नवोदन विद्यालय देहरादून में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2015 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने शिरकत की।
विज्ञापन

बता दें कि गोविंद सिंह रावत 20 सितंबर वर्ष 1989 में सहायक अध्यापक के रूप में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में नियुक्त हुए थे। 18 फरवरी 2000 को समाज शास्त्र प्रवक्ता के रूप में पदोन्नति मिली। 2008 में कैप्टन बने तथा 2016 में मेजर की उपाधि मिली। वर्तमान में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षक रामाश्रय सिंह को देहरादून में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार साइंस विद फन एक्टिविटी के तहत शिक्षण, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, समाज सेवा और विद्यालय संसाधन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है। रामाश्रय सिंह वर्ष 1991 में राइंका भैंसारो, टिहरी गढ़वाल में गणित और विज्ञान के पद पर नियुक्त हुए थे। तब से वह जिला सह समन्वयक, जिला विज्ञान समन्वयक टिहरी गढ़वाल, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, डीआरपी सीसीआरटी के पदों पर भी रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015, 2016 और 2017 में शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, 10 हजार रुपये नकद धनराशि देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित  शिक्षक रामाश्रय सिंह।

शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामाश्रय सिंह।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed