फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mahayagya performed for the success of India Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए किया महायज्ञ

Wed, 16 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya performed for the success of India Jodo Yatra
भारत जोड़ो की यात्रा की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ने त्रिवेणीघाट पर महा विष्णु यज्ञ किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सर्वजन समान की विचारधारा और आपसी सद्भाव की भावना को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए छह महीने में 3600 किलोमीटर पैदल यात्रा का लक्ष्य निर्धारित किया है। कहा कि कांग्रेस के एक योद्धा के तौर पर राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला कहा कि भारत जोड़ो यात्रा किसी भी तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दांडी मार्च से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि दांडी मार्च से महात्मा गांधी ने अंग्रेजी की हुकूमत हिला दिया था। अब भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी देश को तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा देश और प्रदेश को जोड़ने का काम कर रहे है, वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पूरे देश भर में एक बार फिर सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस से आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी जी की जयंती तक सद्भावना सप्ताह चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सद्भावना सप्ताह के तहत आज (बुधवार) को लावारिस और असहाय गोवंश को रोटी खिलाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल सिंह रावत, सरोज देवराड़ी, कमलेश शर्मा, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, राजेंद्र कोठरी, आदित्य झा, इमरान सैफी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed