फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mahant Ravi Prapannacharya has left for a spiritual journey

Rishikesh News: आध्यात्मिक यूरोप यात्रा पर रवाना हुए महंत रवि प्रपन्नाचार्य

Sat, 25 Nov 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mahant Ravi Prapannacharya has left for a spiritual journey
I- यात्रा पर जाने से पहले लिया संत महंतों का आशीर्वाद
विज्ञापन

I

I- विदेश में करेंगे सनातन धर्म का प्रचार प्रसारI

रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य करीब दो महीने यूरोप की आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यात्रा पर जाने से पहले विभिन्न मठ मंदिरों में संत मंहतों ने उनका स्वागत कर उन्हें यात्रा की मंगलकामना के लिए अशीर्वाद दिया।



वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज अपनी प्रथम यूरोप आध्यात्मिक यात्रा स्पेन, हंगरी, हॉलैंड, बुडापेस्ट आदि जगहों का भ्रमण कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे। अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल की ओर से ब्रह्मपुरी राम तपस्थली, कृष्णकुंज आश्रम, रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर, वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम मुनिकीरेती, प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर राम झूला, प्राचीन लक्ष्मण मंदिर लक्ष्मणझूला, प्राचीन भरत मंदिर, कबीर चौरा आश्रम, ईश्वर आश्रम, रामानंद आश्रम आदि जगहों पर संत महंतों ने उन्हें उत्तरीय, पगड़ी पहनाकर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया की सनातन धर्म की ध्वजा को समस्त विश्व में प्रचारित करने के लिए महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उनकी यात्रा उत्तराखंड के संत महात्माओं के आशीर्वाद लेकर उत्तराखंड के पौराणिक स्थलों और भारतीय संस्कृति, संस्कारों को विदेश में रह रहे लोगों तक पहुंचाना और हमारी संस्कृति विरासत को आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महामंडलेश्वर विष्णुदास, महामंडलेश्वर ऋशेश्वरानंद, महंत अरुण दास, महंत रवि देव शास्त्री, महंत स्वामी राम, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, महंत हरिहरानंद, स्वामी आलोक हरि, महंत करुणा शरण, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत प्रमोद दास, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, आचार्य दिनेश सेमल्टी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed