फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan along

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा : शिवराज

Thu, 12 Oct 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan along

विज्ञापन



Iमध्यप्रदेश के सीएम धर्मपत्नी के साथ पहुंचे परमार्थ निकेतन आश्रम
I

Iबोले- गंगा तट पर बैठकर ध्यान-साधना से मिली आध्यात्मिक शांतिI



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। उन्होंने वेदमंत्रों और शंख ध्वनि के साथ मां गंगा का पूजन और अभिषेक किया। सीएम शिवराज ने कहा कि संतों का आशीर्वाद ही हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।



बुधवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नटराज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर बैठकर ध्यान-साधना और पूजा-अर्चना की। जिससे उन्हें आध्यात्मिक शांति का अहसास हुआ। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विकास पथ पर अग्रसर है। वर्तमान समय में गौरवशाली भारत निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। इस महायज्ञ में सभी को अपना योगदान देने का भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम शिवराज ने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2023 में भारत का प्रर्दशन बेहतर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में 146 देशों में भारत ने 26वां स्थान हासिल किया है। यह वास्तव में गर्व का विषय है। शिक्षा के क्षेत्र में सभी स्तर पर लैंगिक समानता हासिल करते हुए भारत का स्कोर नंबर वन पर है। यह वास्तव में शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव है। यह रिपोर्ट बताती है कि महिलाएं आगे बढ़ने के लिए शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं। यह वास्तव में इंडिया राइजिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय समाज में नारियों की स्थिति में वास्तव में परिवर्तन देखने को मिला है। आजादी के 75 सालों में देश की बेटियां चांद पर पहुंच गई हैं। फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ओलंपिक में पदक जीत रही हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां चला रही हैं। राष्ट्रपति बनकर देश की बागडोर संभाल रही हैंं। यह सभी के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को परमार्थ निकेतन का सद्साहित्य और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed