{"_id":"68af677960bd2f5087004479","slug":"lumpy-virus-animal-husbandry-department-on-alert-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-774345-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लंपी वायरस... पशुपालन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लंपी वायरस... पशुपालन विभाग अलर्ट
Thu, 28 Aug 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में लंपी वायरस के मामले सामने आने के बाद ऋषिकेश में पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने गोपालकों को गोशालाओं का सैनिटाइजेशन करने और एहतियात बरतने के लिए कहा है। वर्तमान में राजस्थान में लंपी वायरस की चपेट में कई पशु आए हैं। वायरस उत्तराखंड तक नहीं पहुंचे इसके लिए पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दूसरे राज्यों से वायरस को प्रदेश में आने से रोकने के लिए पशु चिकित्सकों ने उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी है। साथ ही दूसरे राज्यों से लाए जाने वाले पशुओं के परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। करीब तीन साल पहले 2022 में भी प्रदेश में लंपी वायरस आया था। कई गाय और बछड़े इसकी चपेट में आ गए थे। कई गायों की मौत हो गई थी। यह बीमारी गायों में ही होती है। ऋषिकेश क्षेत्र में छह हजार बड़े जानवर (गाय-भैंस) हैं।
विज्ञापन