{"_id":"5785442e4f1c1b0e7913e5ed","slug":"los-municipios-estar-n-en-seis-cubo-de-basura-subterr-neo","type":"story","status":"publish","title_hn":" पालिका क्षेत्र में बनेंगे छह अंडरग्राउंड कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका क्षेत्र में बनेंगे छह अंडरग्राउंड कूड़ेदान
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अंडरग्राउंड कूड़ेदान
- फोटो : file photo
हल्द्वानी की तर्ज पर मुनिकीरेती में भी पालिका क्षेत्र में छह अंडरग्राउंड कूड़ेदान बनाए जाएंगे। पालिका प्रशासन की ओर से इसके लिए 80 लाख का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जिसको जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि पालिका की ओर से प्रस्ताव बना लिया गया है। बताया कि छह कूड़ेदान पालिका क्षेत्र में अलग-अगल स्थलों पर बनाये जाएंगे। अंडरग्राउंड कूड़ेदान बनने से सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
क्या है अंडरग्राउंड कूड़ेदान
चयनित स्थान पर करीब छह फुट चौड़ा और दस फुट ऊंचा गड्ढे का निर्माण किया जाएगा। जिसके ऊपर कूड़ा डालने के लिए एक छोटा कूड़ादान लगाया जाएगा। इसके अलावा जमा कूड़े को निकालने के लिए एक ओर चेंबर बनाया जाएगा। जिससे कूड़े की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
अंडरग्राउंड कूड़ेदान के फायदे
आसपास इधर उधर गंदगी के ढेरों से निजात मिलेगी।
गंदगी और संक्रामक बीमारियों से निजात।