फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Light a lamp in homes, celebrate with fireworks: Aggarwal

विस अध्यक्ष ने किया साधु संतों व कारसेवकों को सम्मानित

Wed, 05 Aug 2020 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Light a lamp in homes, celebrate with fireworks: Aggarwal
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में भगवान राम के चित्र पर पुष्प चढ़ाते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान व संघर्ष करने वाले संतों और कारसेवकों को सम्मानित किया। इस मौके पर सभी लोगों ने राम धुन के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

बैराज स्थित कैंप कार्यालय में अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर शिलान्यास के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान राम के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस मौक पर उन्होंने दयाराम दास महाराज, स्वतंत्र मुनि महाराज, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र रैना, अंकुर भारत कुकरेजा का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। दयाराम दास महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद पूरे देश में रामराज्य आएगा और भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जितेंद्र अग्रवाल, रवि शर्मा, जयकुमार उपाध्याय, रमेश शर्मा, कमला नेगी, पदमा नैथानी, अनीता प्रधान, अनीता राणा, शमा पंवार, अनीता तिवारी, मोनिका गर्ग, राजेश जुगलान, माधुरी गुप्ता, रोमा सहगल, रविंद्र राणा, चित्रमणि देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed