फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lee lives faster

तेज रफ्तार ने ली जान

Mon, 16 May 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 16 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन

पशु लोक बैराज मार्ग पर एम्स के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे दो भैंसों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राफ्ट गाइड की अस्पताल और दोनों भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक ऋषिकेश से बैराज की ओर जा रही थी, इसी बीच पशु लोक बैराज मार्ग पर एम्स के समीप सड़क पार कर रही गुर्जरों की भैंस से टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के चलते टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि हादसे में दोनों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अमित उर्फ सोनू खुराना (40) पुत्र अर्जुन निवासी जाटव रोड, करनाल हरियाणा के रुप में कराई। जबकि गंभीर घायल वीर नरेंद्र सिंह (25) निवासी दिल्ली को दून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली  प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि हादसे में मृत शिवपुरी में राफ्टिंग गाइड का कार्य करता था, जो पिछले कई सालों से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। सूचना पर रविवार सुबह परिजन करनाल से पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया। बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार है।


छत से गिरा स्कूल बस चालक, मौत
चौदह बीघा क्षेत्र में एक स्कूल बस चालक की छत की रेलिंग से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल के प्राइवेट बस चालक विनोद प्रसाद रतूड़ी (50) पुत्र स्व. सुंदरलाल निवासी हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल पत्नी और तीन बच्चों के साथ चौदह बीघा में किराए के मकान पर दूसरी मंजिल में रहते थे।


पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार देर रात खांसी होने पर कमरे से बाहर निकले और छत की रेलिंग के सहारे खड़े हो गए, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग से नीचे जमीन पर जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिजन नीचे आए और लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed