{"_id":"5859900e4f1c1b1b64e3a500","slug":"kindled-against-dggamari-haulier","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामारी पर भड़के परिवहन व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामारी पर भड़के परिवहन व्यवसायी
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सवारियों को लेकर हुए विवाद के बाद नटराज चौक पर जाम लगाते विभिन्न परिवहन कंपनियों के स्वामी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटराज चौक से सवारी बैठाने को लेकर निजी परिवहन कंपनियों और ट्रैकर, कमाडंर, सूमो एसोसिएशन के बीच दूसरे दिन भी गतिरोध बना रहा। डग्गामार वाहनों के बेरोकटोक संचालन पर भड़के परिवहन व्यावसायियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नटराज चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
यातायात बाधित होने से चौक के चारों ओर वाहन की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अधीनस्थों के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक योगेश कुमार, प्रकाश पोखरियाल ने जाम खुलवाया। नटराज चौक पर मंगलवार को पर्वतीय रूट की सवारी को लेकर एक निजी परिवहन संस्था चालक और सूमो एसोसिएशन चालक के बीच तनातनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिवहन कंपनी टीजीएमओ, जीएमओ, रूपकुंड, यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ, सीमांत के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सूमो यूनियन पर डग्गामारी का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने बताया कि जीप चालक परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रास्ते से सवारियां ढो रहे हैं। एआरटीओ और स्थानीय प्रशासन पर मामले में कोताही बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में मनोज ध्यानी, यशपाल राणा, विक्रम गुसाईं, बलबीर रौतेला, दाताराम रतूड़ी, अलेल सिंह भंडारी, प्यार सिंह गुनसोला, विजयपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।