{"_id":"6a67c4fde702975f7e04ae9d","slug":"kanwar-mela-20-doctors-deployed-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1028481-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 20 डॉक्टर तैनात, सभी केंद्रों में रहेंगी जीवन रक्षक दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 20 डॉक्टर तैनात, सभी केंद्रों में रहेंगी जीवन रक्षक दवाइयां
Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 डॉक्टरों की तैनाती कर दी है। प्रत्येक चिकित्सा सहायता केंद्र में 2 डॉक्टर, 2 नर्सिंग अधिकारी, 1 फार्मेसी अधिकारी और एक कक्ष सेवक की तैनाती की गई है।
एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सात नए चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। मौनी बाबा गुफा, पुंडरासू, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पीपलकोटी, बाघखाला, गरुड़चट्टी, वानप्रस्थ आश्रम और धांधला पानी में चिकित्सा सहायता केंद्र बनाए गए हैं। नीलकंठ में मेडिकल कंटेनर में भी मुख्य चिकित्सा सहायता केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 2 सचल दल और 4 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। कांवड़ यात्रा में कुल 4 एंबुलेंस रहेंगी। 108 एंबुलेंस सेवा पहले की तरह काम करती रहेगी। नीलकंठ और पीएचसी लक्ष्मणझूला 24 घंटे संचालित होंगे। जबकि अन्य सभी 8 केंद्र दो शिफ्ट में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक संचालित होंगे। सभी केंद्रों में जीवन रक्षक दवाएं रहेंगी।