फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Seva Sankalp Abhiyan Observed at DSB School

Rishikesh News: डीएसबी स्कूल में मनाया सेवा संकल्प अभियान

Mon, 28 Sep 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 28 Sep 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan Observed at DSB School
ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सोमवार को कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सेवा, करुणा और परोपकार के संस्कार भी आत्मसात करने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और अपने कार्यों के माध्यम से समाज कल्याण में योगदान देने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास करना भी है। इस दौरान पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बापूग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में निहारिका, प्रिंसी व काजल नेगी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी व प्रबोध उनियाल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed