फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jump Jump Master these four heights set

जंप इन हाइट्स में चार जंप मास्टर तैयार

Mon, 16 May 2016 02:22 AM IST
हेमवती नंदन भ्ाट्ट /अमर उजाला, ऋषिकेश
हेमवती नंदन भ्ाट्ट /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 16 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jump Jump Master these four heights set
जम्प मास्टर - फोटो : amar ujala

देश के एक्सट्रीम एडवेंचर के एकमात्र केंद्र मोहनचट्टी, पौड़ी गढ़वाल में बंजी जंप, फ्लाइंग फोक्स, जाइंट सुइंग की गतिविधियों के संचालन के साथ ही देश के जंप मास्टरों की नई खेप भी तैयार की है। जानकारों की मानें तो यह भारत में प्रशिक्षित होने वाले जंप मास्टरों की पहली खेप है। चार युवा जंप मास्टरों के तैयार होने से अब देश-विदेश में जंप ट्रेनरों की कमी पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रशिक्षित जंप मास्टर ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जंप इन हाइट्स में ही अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जंप इन हाइट्स एशिया में पहला और दुनिया का दूसरा ऐसा केंद्र है, जहां बंजी जंप, फ्लाइंग फोक्स और जाइंट सुइंग तीनों गतिविधियां संचालित हो रही हैं। खास बात यह भी है कि इसमें न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के जंप मास्टरों की देखरेख में भारत, उत्तराखंड के चार जंप मास्टरों की पहली खेप तैयार हो चुकी है। प्रशिक्षित युवा अब देश और दुनिया में इस तरह के केंद्रों मेें बतौर जंप मास्टर रोजगार से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्र के प्रबंधक देवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि जंप इन एडवेंचर कंपनी के एमडी राहुल निगम जब इस कांसेप्ट को इंडिया में लाए थे, तब यहां ऐसी गतिविधियाें के लिए जंप मास्टर नहीं थे। ऐसे में विदेशी जंप मास्टरों को बुलाना पड़ा। इसके बाद देश और दुनिया में जंप मास्टरों की कमी को पूरा करने के लिए छह लोगों की टीम को जंप मास्टर का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। जिनमें से चार लोग हाल में ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। जबकि दो युवाओं की ट्रेनिंग अभी जारी है। इनके अलावा दो और युवा भी केंद्र में जंप मास्टर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बने जंप मास्टर
जंप मास्टर न्यूजीलैंड के मार्क, स्विट्जरलैंड के मार्टिना और अमेरिका के टोबी की देखरेख में युवाओं ने जंप मास्टर की ट्रेनिंग ली। जंप मास्टर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में अजय रावत रुद्रप्रयाग, विनय पंत विकासनगर, सुदेश भटकोटी बैरागढ़, यमकेश्वर और चांद मोहम्मद नैनीताल शामिल हैं।

यह ले रहे हैं प्रशिक्षण
जंप इन में दूसरी खेप में चार युवा प्रशिक्षण ले कर रहे हैं। जिनमें माधव शर्मा, हिमाचल और उत्तराखंड के सुधीर बिष्ट जोगियाणा, पौड़ी, नितीश बिष्ट और राजेश भंडारी कुमार्था, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।

तीनों एडवेंचर में दुनिया का दूसरा केंद्र
भारत में पहली बार पौड़ी के मोहनचट्टी में मई-2010 में शुरू हुए एक्सट्रीम एडवेंचर केंद्र में शुरुआती दौर में बंजी जंप शुरू हुआ। इसके बाद अक्तूबर-10 में फ्लाइंग फोक्स और अक्तूबर-2011 में जाइंट सुईंग एडवेंचर की शुरुआत हुई। यह केंद्र तीनों एडवेंचर में दुनिया का दूसरा और एशिया का पहला केंद्र है।

एशिया का पहला जंप इन हाइट्स केंद्र
जंप इन हाइट्स में बंजी जंप, जाइंट सुईंग और फ्लाइंग फॉक्स की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। तीनों साहसिक खेलों के लिहाज से यह विश्व की दूसरी कंपनी है, इससे पूर्व न्यूजीलैंड में उक्त गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जबकि तीनों खेलों में यह एशिया की पहली कंपनी है। नेपाल में बंजी जंप और जाइंट सुईंग की गतिविधियां करीब एक दशक से संचालित हैं।


कैसे लें इन गतिविधियों में भाग
देश के किसी भी हिस्से से सड़क, रेल और हवाई मार्ग से ऋषिकेश, उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश के समीप लक्ष्मणझूला से जंप इन हाइट्स कंपनी की बसें मोहनचट्टी स्थित केंद्र के लिए संचालित होती हैं।

क्या है शुल्क
प्रवेश शुल्क 100 रुपये
न्यूनतम आयुसीमा - 12 वर्ष
बंजी जंप- 3500 रुपये प्रतिव्यक्ति
फ्लाइंग फाक्स-1700 रुपये प्रतिव्यक्ति
जाइंट सुइंग-3000 रुपये प्रतिव्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed