फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jugaad vehicles are running openly on the highway, causing traffic jams

Rishikesh News: हाईवे पर खुलेआम दौड़ रहे जुगाड़ वाहन, लग रहा जाम

Fri, 25 Sep 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jugaad vehicles are running openly on the highway, causing traffic jams
- यातायात पुलिस और परिवहन विभाग कार्रवाई करने को नहीं है तैयार
विज्ञापन

ऋषिकेश। शहर में खुलेआम संचालित हो रहे जुगाड़ वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। शहर के अंदर से निर्माण सामग्री लेकर करीब आठ से 10 जुगाड़ वाहन रोजाना चंद्रभागा, जानकी पुल होते हुए स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और तपोवन तक पहुंच रहे हैं। इन वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। चंद्रभागा पुल से रामझूला तक जाम की स्थिति में इन वाहनों की भूमिका भी सामने आ रही है।

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से हेलमेट नहीं पहनने, बिना दस्तावेज वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की जाती है, लेकिन जुगाड़ वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। खास बात यह है कि ये वाहन चंद्रभागा स्थित यातायात पुलिस की चेक पोस्ट के सामने से होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


जुगाड़ वाहनों में कांच, लोहे की चादर, सीमेंट के कट्टे, टाइल्स सहित अन्य निर्माण सामग्री ढोई जा रही है। कैलाशगेट क्षेत्र में भी मुनिकीरेती पुलिस की ओर से इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है। परिवहन विभाग ने भी पिछले छह माह से जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों के संचालन से ई-कार्ट संचालकों को भी नुकसान हो रहा है। ई-कार्ट के माध्यम से ढोया जाने वाला सामान जुगाड़ वाहनों से ले जाया जा रहा है।

नवनियुक्त यातायात प्रभारी रविकांत ने बताया कि जुगाड़ वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed