फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jeep entrance exam held at MIT Dhalwala

एमआईटी ढालवाला में पहली बार आयोजित हुई जीप प्रवेश परीक्षा

Sun, 26 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Jeep entrance exam held at MIT Dhalwala
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित जीप प्रवेश परीक्षा का केंद्र पहली बार मॉर्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में बनाया गया। इससे ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में 591 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जीप की प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 26 थी। जिसमें रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, लोहाघाट के अलावा एमआईटी ढालवाला को भी केंद्र बनाया गया। रविवार को संस्थान में तीन पाली में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 380 छात्र उपस्थित और 98 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 17 छात्र उपस्थित और सात छात्र अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में 194 छात्र उपस्थित और 42 छात्र अनुपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। संस्थान में जीप प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अजय तोमर, डॉ. वीके शर्मा, आलोक मिश्रा, आशुतोष पुरी, शकुंतला विश्वकर्मा, राजीव कपूर गिरी, डा. एसके सिंह, प्रदीप पोखरियाल, कामेश यादव, अंशु यादव, सुधीर रावत, डा. कमलेश भट्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed