फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   JCB thunders on illegal construction on third day

तीसरे दिन अवैध निर्माण पर गरजती रही जेसीबी

Sun, 18 Oct 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
JCB thunders on illegal construction on third day
अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान पेयजल लाइन टूटने से सड़क पर भरा पानी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोर्ट के आदेश पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से हरिद्वार रोड पर हाईवे की जमीन पर बनाई दुकान को तोड़ने का काम तीसरे दिन जारी रहा। लोनिवि एनएच की ओर से पहले 32 और बाद 40 लोगों को हाईवे पर बनाई गई दुुकान को ध्वस्त करने का नोटिस दिया गया था। शनिवार को लोनिवि के गेस्ट के हाउस से नगर निगम के सामने तक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

यहीं पर राजकीय प्राथमिक नंबर चार हरिद्वार की रोड की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। दिन भर दुकानों के मलबे को उठाने का काम जारी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद रहा। दुकानों को तोड़ने के दौरान पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हाईवे के किनारे पानी ही पानी हो गया।
विज्ञापन

नाले के ऊपर बना दी थी कई दुकानें
स्मारक के नीचे मिला 12 फीट गहरा नाला
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर जिस स्थान पर शहीद स्मारक बना था, उसके नीचे नाले का चेंबर मिला। इस नाले से बरसाती पानी नदी में पहुंचता था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद शर्मा ने बताया कि इस नाले से बरसाती पानी की निकासी होती है। एक नाला नगर निगम की ओर से सड़क के नीचे से यहां स्मारक के नीचे मिलता है। वहीं दूसरी ओर से नाला टैक्सी स्टैंड, लोनिवि स्टैंड के पास से आता था, यह नाला भी यहीं पर स्मारक के नीचे बनें चैंबर मिलता था। यहीं से बरसाती पानी नदी में जाता था। उन्होंने बताया कि 1997 में जब शहीद स्मारक बना तो यहां पर कुछ ही दुकानें थीं, उसके बाद स्मारक की आड़ में यहां कई दुुकानें बनती चली गईं। वर्ष 1980 के दशक में यहां बरसाती पानी की निकासी आसानी से निकासी हो जाती थी, नाले ऊपर दुकानें बनने से कोहली मार्ग के सामने दो फीट बरसाती पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिस स्थान पर पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहां पर लाइनों को ठीक करने के लिए विभागीय प्लंबर भेज दिए गए हैं। जल्द ही सभी लीकेज ठीक करा दिए जाएंगे।

-अनिल नेगी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ऋषिकेश
कोट-
- तीसरे दिन भी नेशनल हाईवे की जमीन पर बनीं दुकानों को ध्वस्त करने का काम जारी रहा। जो दुकानें टूट गई हैं उनका मलबा हटाया जा रहा है। जल्द ही सभी दुुकानें तोड़ दी जाएंगी।
- प्रवीण कुमार सक्सेना, सहायक अभियंता लोनिवि एनएच डोईवाला

राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दीवार को तोड़ती जेसीबी मशीन ।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दीवार को तोड़ती जेसीबी मशीन ।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed