{"_id":"579679614f1c1b2d6421ea26","slug":"jay-habitation-aroused-was-inundation-of-shivbkton","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 26 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के पहले सोमवार को नीलकंठ धाम में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ढाई लाख से अधिक श्रद्घालओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर में मत्था टेका और जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। सुबह से लोगों की लंबी कतार लगने से पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के सातवें दिन बाहरी प्रांतों से तीर्थनगरी का रुख करने वाले कांवड़ियों ने स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्थित घाटों में डुबकी लगाई और गंगाजल लेकर नीलकंठ धाम की ओर बढ़े। ब्रह्ममुर्हम में नीलकंठ महादेव मंदिर के कपा खुले और जलाभिषेक करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कतार में खड़े होकर बारी बारी से जलार्पण किया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर समिति के मुताबिक सांध्य कालीन आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी रही। समूचा क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम के उदघोष से गुंजायमान रहा। नीलकंठ पैदल मार्ग पर सोमवार को अपेक्षाकृत भीड़ अधिक रही।लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शाम सात बजे तक ढाई लाख से अधिक श्रद्घालु जलाभिषेक कर चुके थे। सात दिन में साढ़े आठ लाख से अधिक लोग नीलकंठ धाम पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
ट्रेनें खचाखच
सामान्य दिनों में रेलवे स्टेशन पर सन्नाटे जैसी स्थिति रहती है। कांवड़ यात्रा में स्टेशन गुलजार हो गया है। स्थिति यह कि श्रद्घालुओं की रिकार्ड भीड़ के चलते प्लेटफार्म में पांव रखने जगह तक नहीं है। ट्रेनें भी खचाखच हैं। ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी हो रही है। सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर कांवड़ियों से पैक रहा।