फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   It is important to pay attention to congenital malformations

जन्मजात विकृतियों पर ध्यान देना जरूरी : डॉ संतोष

Wed, 31 Dec 2025 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 31 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
It is important to pay attention to congenital malformations
बाल शल्य चिकित्सा दिवस का आयोजन: अस्पताल - फोटो : shiv tripathi
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जौलीग्रांट में बाल शल्य चिकित्सा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि बच्चों में सर्जरी की जरूरत वाली समस्याओं को दो श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें जन्मजात विकृतियां और बाद में विकसित होने वाली समस्याएं शामिल हैं। माता-पिता की जागरूकता ही पहला बचाव है। समय पर लिया गया निर्णय बच्चे को जीवनभर की अक्षमता से बचा सकता है। जन्मजात विकृतियां में मलद्वार का विकसित न होना, खाने की नली सांस की नली से जुड़ी होना, हर्निया, पेशाब से संबंधित हाइपोस्पेडिया, पेट के ट्यूमर, पथरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed