फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Indiscriminate construction work is being carried out in

Rishikesh News: मानकों की अनदेखी कर तपोवन में हो रहा होटलों का निर्माण

Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate construction work is being carried out in
संकरी गलियां होने से होटलों तक चारपहिया वाहन पहुंचने के लिए नहीं हैं सड़कें
विज्ञापन


होटलों में आग से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं
नगर पंचायत तपोवन क्षेत्र में मानकों को ताक में रखकर अंधाधुंध निर्माण कार्य हो रहे हैं। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बहुमंजिला होटल बन रहे हैं। होटलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। होटलों तक वाहनों से आवाजाही करने के लिए सड़क नहीं हैं। संकरी सड़कों में सिर्फ दोपहिया वाहन ही आ जा सकते हैं। मसूरी की तरह यदि किसी होटल में आग लगने की घटना हुई तो उस पर काबू पानी मुश्किल होगा।
पर्यटक स्थल होने के कारण तपोवन में रोजाना सैकड़ों तादाद में देशी, विदेशी पर्यटकों की आवाजाही होती है। वर्तमान में तपोवन में पांच सौ से अधिक होटल हैं। यहां एक के बाद एक होटलों का निर्माण हो रहा है। अधिकांश होटल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत बाहरी लोगों के हैं। कई लोग यहां होटलों को किराए पर लेकर उनका संचालन कर रहे हैं। अधिक मुनाफा कमाने की फेर में होटल संचालक सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि किसी होटल में मसूरी की तरह आग लगने की घटना हो जाए तो इस क्षेत्र में दमकल की गाड़ियों के आने-जाने की व्यवस्था नहीं है। यहां की आंतरिक सड़क और रास्तों पर केवल दोपहिया वाहनों की ही आवाजाही हो सकती है। कई ऐसे होटल हैं जिनके पास फायर के उपकरण भी व्यवस्थित नहीं हैं।
विज्ञापन



तपोवन में बिना मानचित्र स्वीकृति हो रहे निर्माण कार्यों को रोकने के लिए होटल व्यवसायियों को नोटिस जारी किए हैं। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से इस ओर लगातार प्रयास किया जा रहा है। - दिग्विजय तिवारी, सहायक अभियंता, जिला विकास प्राधिकरण टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed