फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   India and Nepal have had friendly relations for centuries: Swami Chidananda

भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं: स्वामी चिदानंद मुनि

Sat, 18 Jun 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
India and Nepal have had friendly relations for centuries: Swami Chidananda
नेपाल का सचिव स्तरीय प्रतिनिधिमंडल परमार्थ निकेतन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उसके बाद सदस्य गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत और नेपाल के सदियों से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों राष्ट्रों का न केवल बेटी रोटी का संबंध है बल्कि आध्यात्मिक संबंध भी हैं। भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में हुआ, लेकिन महानिर्वाण भारत के कुशीनगर में हुआ। यह ईश्वर की ओर से बनाए गए प्रगाढ़ संबंध हैं। 1950 की भारत-नेपाल शांति और मित्रता संधि दोनों देशों के बीच मौजूद विशेष संबंधों का आधार रही है। नेपाल भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी राष्ट्र है और सदियों से चले आ रहे भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध भी विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिर, सुरक्षित एवं मैत्रीपूर्ण नेपाल भारत संबंध के लिए दर्रो को खोलने के साथ दिलों को खोलना भी बहुत जरूरी है। भारत-नेपाल की खुली सीमा दोनों देशों के संबंधों की विशिष्टता को दर्शाती है। रामायण सर्किट की योजना दोनों देशों के मजबूत सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों का प्रतीक है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विश्व ग्लोब का जलाभिषेक कर गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed