फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   INDIA Alliance Workers Burn Effigy of CEC

Rishikesh News: इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जलाया सीईसी का पुतला

Wed, 07 Oct 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
INDIA Alliance Workers Burn Effigy of CEC
डोईवाला। इंडिया गठबंधन से जुडे़ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। कहा कि सीईसी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेस सेवा दल, सीपीआई, समाजवादी पार्टी, किसान सभा आदि के तमाम कार्यकर्ता नगर चौक पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफा देने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर चौक पर पुतला जलाकर आक्रोश की अभिव्यक्ति दी। सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी और किसान सभा के जाहिद अंजुम ने सीईसी पर चुनाव प्रक्रिया में कथित तौर पर धांधली का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। गंगाधर नौटियाल और सुनील बर्मन ने आरोप लगाते हुए कहा कि गड़बड़ी कर लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने का काम किया गया है। जिससे देशभर के लोगों में रोष बढ़ गया है। इस दौरान अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद शराफत, बलबीर सिंह बिंदा, हरिकिशन चौहान, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed