फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Illegal plotting happening in Bhatnagar and Lakewala

कृषि भूमि पर तेजी से कर रहे है अवैध प्लाटिंग

Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal plotting happening in Bhatnagar and Lakewala
ऋषिकेश/डोईवाला। कृषि भूमि को किस तरह से अवैध प्लाटिंग कर कंक्रीट के जंगल में बदला जा रहा है, इसकी बानगी देखनी है तो डोईवाला और ऋषिकेश तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा सकता है। यहां तमाम ग्रामीणों क्षेत्रों में धड़ल्ले से बिना स्वीकृति के कृषि भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल की शिकायत पर रेरा और एमडीडीए ने कार्रवाई तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी भी तमाम प्लाटिंग क्षेत्र ऐसे हैं, जिनकी जांच की जानी बाकी है।
विज्ञापन

डोईवाला तहसील का भानियावाला, जौलीग्रांट, माजरी ग्रांट और ऋषिकेश तहसील के रानीपोखरी, झीलवाला और भट्टनगरी गांव में बिना स्वीकृति के प्लाटिंग हो रही है। जमीनों के दाम आसमान छूने के साथ ही अवैध प्लाटिंग का काम तेजी से फल फूल रहा है। रानीपोखरी न्याय पंचायत के झीलवाला और भट्टनगरी गांव इन दिनों अवैध प्लाटिंग के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। दरअसल पर्वतीय क्षेत्रों से तेजी से पलायन होकर लोगों ने मैदानी इलाको की ओर रूख किया है। ऐसे में राजधानी के इन इलाको में अवैध प्लाटिंग होने लगी है। अवैध प्लाटिंग के लिए बाग बगीचों का भी सफाया किया जाता है। अवैध प्लाटिंग करने वाले बेखोफ होकर भूखंडों को बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। डोईवाला तहसील के दूरस्थ क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग हो रही है। थानों क्षेत्र में सूर्यधार बांध बनने के बाद इस क्षेत्र में भी तेजी से कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग देखने केे मिल रही है। पर्यावरणविद् प्रशासनिक अधिकारियों से अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट:
संयुक्त सचिव मीनाक्षी पटवाल को क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग के मामलों को देखने के लिए कहा गया है। वे सप्ताह में दो दिन वहां दौरा भी करेंगी। लोगों को चाहिए कि वे भी अपने स्तर से अवैध प्लाटिंग की शिकायत एमडीडीए को करें। कार्रवाई करना विभाग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणवीर चौहान, उपाध्यक्ष, एमडीडीए
शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र बिना नक्शा पास कराए यदि कोई प्लाटिंग या किसी भी प्रकार का निर्माण करता है, वह अवैध माना जाएगा। इसके लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा कि वे बिना नक्शा पास किसी भी प्लाटिंग में जमीन न खरीदें।
- विष्णु कामर, अध्यक्ष, रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed