फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Illegal liquor started arriving before the election

चुनाव से पहले पहुंचने लगी अवैध शराब की खेप

Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor started arriving before the election
ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब की खेप ऋषिकेश पहुंचनी शुरू हो गई है। मुनिकीरेती थाना और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने दो कारों से 10-10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तीन शराब तस्कारों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को तपोवन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थे। रात को करीब 9.50 पर शिवपुरी से तपोवन की ओर आ रही एक कार को रोका गया। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की 10 पेटी (120 अद्धे और 240 पव्वे) बरामद हुए। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान चंदन सिंह (32) निवासी ग्राम गंधारी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग और प्रह्लाद सिंह (28) निवासी ग्राम गैठाण बांगर थाना व जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। उधर, ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने भी एक शराब तस्कर को 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी बढ़ने की आशंका के चलते सघन चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी जगत सिंह पुलिस टीम के साथ ऋषिकेश-देहरादून रोड पर गश्त कर रहे थे। शाम करीब 5.25 पर देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद की। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभाष कुमार (42) निवासी 29, डीएल रोड, थाना डालनवाला, जिला देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई दोनों कारों को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ओरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed