ऋषिकेश/डोईवाला। 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की हौसला बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जयकारे लगाए गए। श्यामपुर चौकी पर आयोजित रैली के दौरान उपस्थित लोगों में भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पांच अगस्त का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक हो गया है। हॉकी टीम भविष्य में स्वर्ण पदक भारत को दिलाएगी। वहीं मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि पांच अगस्त का दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन है। भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक में 41 सालों के पदक हासिल कर दुनिया में भारत देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, रविंद्र राणा, रवि शर्मा, रामरतन रतूड़ी, चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रभाकर पैन्यूली, कमला नेगी, अक्षय कौशिक, सुमित शेट्टी आदि थे।
वहीं डोईवाला में टोक्यो ओलंपिक में हाकी में कांस्य पदक और कुश्ती में सिल्वर पदक मिलने पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भारत को हॉकी में मेडल मिलने से पूरा देश उत्साहित है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरूण कुमार सूद ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमी राजन गोयल, मंदीप बजाज, अश्वनी गुप्ता, विक्रम नेगी, अमित गोयल, मुकेश भंडारी, सुशील जायसवाल, रोहित क्षेत्री, पंकज शर्मा, कुलदीप आचार्य आदि थे।