{"_id":"6e4cf461cac1ee69b8cf9fd6df9e0360","slug":"hinduvadi-against-shahrukh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, शाहरुख का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, शाहरुख का पुतला जलाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने हिंदू संगठनों के लोगों के साथ मिलकर दिलवाले फिल्म का विरोध करते हुए अभिनेता शाहरुख खान का पुतला जलाया। कहा कि हिंदू समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र रानीपोखरी में भाजपा के अलावा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आदि संगठनों के तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शाहरुख खान की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध करते हुए अभिनेता शाहरुख का पुतला जलाकर विरोध की अभिव्यक्ति दी।
विज्ञापन
सभा में विहिप के अशोक कपरूवाणा और कामेश रावत ने कहा कि देश के शीर्षस्थ अभिनेताओं को जनता ने पूरा सम्मान दिया आज वही सनातन परंपरा पर प्रहार कर रहे हैं। भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री सुबोध जायसवाल और नरेश उनियाल ने कहा कि शाहरुख और आमिर खान जैसे अभिनेता अनर्गल बयानबाजी से देश का माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा हिंदू समाज फिल्म का हर स्तर पर विरोध कर रहा है। उन्होंने देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज से फिल्म नहीं देखने का आह्वान भी किया। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र भट्ट, मनु भट्ट, महेश जोशी, रवि कुमार, सचिन, वीरेंद्र कुमार, कालिका बहुगुणा, वाजिद अली, विपिन बड़थ्वाल मौजूद रहे।