{"_id":"57e438c54f1c1b5e63a8277d","slug":"he-put-on-a-charge-of-protecting-palikadhyksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पर लगाया पालिकाध्यक्ष को संरक्षण देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पर लगाया पालिकाध्यक्ष को संरक्षण देने का आरोप
rishikesh
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में हुई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अध्यक्ष दीप शर्मा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पर पालिकाध्यक्ष को संरक्षण देकर गढ़वाल मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट को प्रभावित करने का आरोप लगाया। राज्य को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य के मुख्य सचिव को अध्यक्ष शर्मा को शीघ्र बर्खास्त करने के निर्देश जारी करने की मांग की गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
भाजपाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को रेलवे रोड पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। वहां से नारेेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में उन्होंने प्रदर्शन कर जनसभा की। भाजपाइयों ने कहा कि पालिका के 12 सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ 9 बिंदुओं पर शासन से शिकायत की गई थी। गढ़वाल मंडलायुक्त ने सात बिंदुओं पर पालिकाध्यक्ष को दोषी पाते हुए शासन को पालिकाध्यक्ष को पद से हटाने की संस्तुति शासन से की थी। लेकिन, पालिकाध्यक्ष को मुख्यमंत्री का संरक्षण होने के चलते कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। अध्यक्ष को वित्तीय अनियमिताओं के आरोप में क्लीन चीट देने के लिए दोबारा से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से डेंगू और चिकनगुनिया महामारी का रूप धारण कर रही है। व्यवस्था सुधारने के बजाय पालिकाध्यक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सभासद कविता शाह ने पालिकाध्यक्ष पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि जब तक अध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया गया तब तक भाजपा आंदोलन चलाती रहेगी। बाद में भाजपाइयों ने इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
जुलूस-प्रदर्शन में जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, संजीव सैनी, हैप्पी सेमवाल, मंडलध्यक्ष चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, अनिता ममंगाई, किशन नेगी, मनवर नेगी, नगीना रानी, थम्मन सैनी, महिपाल सिंह, बख्तावर सिंह, राजेंद्र तड़ियाल, सुबोध जयसवाल, रजनीश शर्मा, अशोक राज पंवार, प्रदीप धस्माना, राजेश शर्मा, राजेश कंबोज व नवीन चौधरी आदि शामिल थे।