फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Har Har Mahadev cheers rang out from Tirthnagri

हर हर महादेव जयकारों से गूंजी तीर्थनगरी

Mon, 25 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 25 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev cheers rang out from Tirthnagri
कांवड़ यात्रा - फोटो : amar ujala

 एक, दो, तीन चार,  भोले तेरी जय जयकार...., उदघोष के साथ रविवार को एक लाख शिवभक्तों ने प्राचीन शिवालय नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। रविवार को पंचक के तीसरे दिन भी शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। देरशाम तक मंदिर में जल चढ़ाने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के छठवें दिन नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या साढ़े छह लाख से अधिक पार कर चुकी है।

विज्ञापन


रविवार को तीर्थनगरी में शिवभक्तों ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई और  गंगा जल भरकर हर हर महादेव जयकारों के साथ प्राचीन शिवालय की  ओर रवाना हुए। इस दौरान नीलकंठ पैदल मार्ग, मोटर मार्ग और मंदिर परिसर दिनभर जय भोले की जयकारों के साथ गूंजायमान रहा। नीलकंठ में बह्ममूर्हुत से शुरु हुए जलाभिषेक में सुबह 11 बजे 22 हजार पांच सौ शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


जलाभिषेक होते होते शाम पांच बजे शिवभक्तों की दर्शनों की संख्या 40 हजार पार कर गई। दर्शन और जलाभिषेक का  क्रम देरशाम सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा। जो एक  लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गया। मंदिर समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह से शिवभक्तों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई। शिवालय में जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर से नीलकंठ पैदल मार्ग पर कई किमी की दूरी तक शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed