फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Had there been harmony in the departments, a new bridge would have been built today.

विभागों में सामंजस्य होता तो आज नया पुल बन गया होता

Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Had there been harmony in the departments, a new bridge would have been built today.
ऋषिकेश। यदि लोनिवि एनएच खंड डोईवाला, देहरादून वन प्रभाग और लोनिवि मुख्यालय के अधिकारियों में सामंजस्य होता तो रानीपोखरी में जाखन नदी में नया पुल तैयार हो जाता। विभागों में आपसी सामंजस्य न होना लोगों पर भारी पड़ा। लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ ही ज्यादा समय गंवाना होगा।
विज्ञापन

करीब 57 साल पहले 1964 में जाखन नदी के बने 431 मीटर लंबे मोटरपुल की जगह पर नया मोटरपुल बनाया जाना था। लोनिवि एचएच खंड डोईवाला की ओर से 2018 में इस पुल की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से 1759.80 लाख रुपये की डीपीआर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी गई थी। केंद्रीय सड़क निधि से 1628.70 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। उसके बाद लोनिवि एनएच डोईवाला की ओर से तकनीकी कारणों चलते रिवाइज्ड एस्टीमेट 1411.70 बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा गया था, केंद्रीय सड़क निधि के तहत बजट भी स्वीकृत हो गया। वन विभाग की ओर से ओर से एनओसी न दिए जाने और भूमि हस्तांतरण को लेकर औपचारिकता पूरी न करने पूरा मामला अटक गया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल ने बताया कि मार्ग एनएच डोईवाला के अधीन आ गया है, रानीपोखरी के पास जाखन नदी में नए स्थान पर मोटर पुल निर्माण एनएच डोईवाला खंड की ओर से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed