फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Guldar's cub imprisoned in cage, forest worker injured

गुलदार के शावक ने टीम को आधे घंटे तक छकाया

Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Guldar's cub imprisoned in cage, forest worker injured
गुलजार फार्म में गुलदार के पंजे से घायल हुआ वनकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र के गुलजारफार्म में रेस्क्यू अभियान के दौरान गुलदार के शावक ने वन विभाग की टीम को करीब आधे घंटे तक छकाया। इस दौरान वन विभाग का एक कर्मचारी को गुलदार के शावक ने पंजा मारकर घायल कर दिया। हालांकि वन विभाग की टीम गुलदार के शावक को पकड़ने में कामयाब रही। गुलदार को रेस्क्यू कर रेज कार्यालय में लाया गया है। वहीं गुलदार के दो अन्य शावकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बीते 17 सितंबर को वन विभाग की टीम ने गुलजारफार्म में एक मादा गुलदार रेस्क्यू किया था। लेकिन गुलदार के शावकों को टीम नहीं पकड़ पाई थी। टीम गुलदार के शावकों की तलाश में लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। वन दरोगा स्वयंबर सिंह कंडवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह टीम क्षेत्र के गश्त कर रही थी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने टीम को खेतों के पास गुलदार के शावक के दिखने की सूचना दी। टीम ने जाल की मदद से गुलदार के शावक को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान गुलदार का शावक आक्रामक हो गया। शावक ने एक वनकर्मी कमल सिंह के हाथों पर पंजा मारकर उसको घायल कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के वन विभाग की टीम गुलदार को कैद करने में कामयाब रही। वहीं पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने बताया कि बताया गुलजार फार्म गुलदार की मनपसंद जगह बन गई थी। मादा गुलदार आबादी क्षेत्र से सटे खेतों में काफी समय से रह रही थी। टीम में वनबीट अधिकारी राजेश बहुगुणा, वनकर्मी मनोज कुमार, भोला, कमल सिंह, विपिन चौधरी, सूर्याप्रकाश चौहान, बबलू चौहान, सूरज थापा, विनोद सिंह चौहान आदि थे।

श्यामपुर गुलजार फार्म में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार।

श्यामपुर गुलजार फार्म में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed