फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government's effigy burnt by demonstration at Bhaniyawala Chowk

महंगाई, बेरोजगारी और घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 08 Jul 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt by demonstration at Bhaniyawala Chowk
डोईवाला। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुंभ आरटीपीसीआर घोटाले को लेकर मुखर हुई कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला जलाया। कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी का भरोसा खो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को भानियावाला चौक पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह की अगुवाई में नारेबाजी के साथ सरकार विरोधी प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि बहुमत वाली भाजपा सरकार केवल राज्य में मुख्यमंत्री बदलने तक सीमित रह गई है। भाजपा सरकार किसानों की बदहाली की ओर ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष बेनकाब किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि भाजपा सरकार जनसमस्याओं का निदान नहीं कर सकती है तो नैतिकता के आधार पर उन्हें सत्ता छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल और राजीव गांधी पंचायतीराज के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि जनविरोधी निर्णय लेने पर भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, सभासद बलविंदर सिंह, गोपाल शर्मा, आरती वर्मा, जसवंत सिंह, नवीन मिश्रा, आरिफ, प्रीतपाल सिंह, अजय रावत, दीपक प्रजापति, सभासद अब्दुल कादिर सरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, गुरुमुख सिंह, मोहम्मद उस्मान, करतार नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed