फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gold medal winner Jitendra honored

गोल्ड मेडल विजेता जितेंद्र को किया सम्मानित

Thu, 23 Jan 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winner Jitendra honored
राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जितेंद्र बिष्ट का स्वागत करते गढ़वाल महासभा और बैडमिंटन क्लब ऋषिके? - फोटो : RISHIKESH
गढ़वाल महासभा और बैडमिंटन क्लब की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जितेंद्र बिष्ट को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल महासभा के प्रदेश महामंत्री उत्तम असवाल ने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक चली 19वीं उत्तराखंड स्टेट मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जितेंद्र बिष्ट ने मेंस सिंगल 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजेश निजोहन को सीधे सेटों में हरा कर गोल्ड मेडल और मेंस डबल में दिनेश कंडवाल व राजेश शर्मा की जोड़ी को हरा कर गोल्ड मेडल जीत कर स्टेट बैडमिंटन चैंपियन बनने पर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज डोबरियाल ने बताया कि एक से तीन नवंबर तक करनाल हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी जितेंद्र बिष्ट ने अपने जोड़ीदार के साथ मेंस डबल में गोल्ड मेडल हासिल किया था। बताया कि जितेंद्र बिष्ट ऋषिकेश में दर्जनों गरीब पृष्ठभूमि के बैडमिंटन खिलाड़ियों को निशुल्क बैडमिंटन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जितेंद्र बिष्ट ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत कर ऋषिकेश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सरदार देवेंद्र सिंह, रविंद्र असवाल, प्रवीण कपसुडी, अजय रतूड़ी, राजीव लखेड़ा, यस गोयल, पंकज चावला, सरदार परमजीत सिंह, दिनेश ठाकुर, अनिल कुकरेती, देवेंद्र सिंह, दीपक भारद्वाज, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed