फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Garhwali cuisine stall in food fair

फूड मेले में लगाई गढ़वाली व्यंजनों की स्टॉल

Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Garhwali cuisine stall in food fair
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में क्राफ्ट एवं फूड मेले का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। - फोटो : RISHIKESH
चौदह बीघा स्थित जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अभिभावक सम्मेलन के दौरान आचार्य और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में क्राफ्ट और फूड मेले की धूम रही। इसमें छात्राओं ने दीपावली के दीपों की प्रदर्शनी के संग, गढ़वाली व्यंजनों की स्टॉल भी लगाई।
विज्ञापन

क्राफ्ट मेले का शुभारंभ मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी बिष्ट, समाजसेवी बीना जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें छात्राओं के बनाए दीपों व उनमें की गई कलाकारियों को देख अतिथि मंत्रमुग्ध हुए। इस दौरान अतिथियों ने छात्राओं के बनाए गढ़वाली व्यंजन कोदे की रोटी और चटनी का स्वाद भी चखा। अभिभावक सम्मेलन में आचार्य प्रदीप रावत, शिक्षिका अनिता भट्ट, कविता नेगी, लक्ष्मी जोशी, रेनू भट्ट, अर्चना उनियाल और नेहा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र कुलियाल, भरतमणि कुड़ियाल, महेश कुड़ियाल, बबली जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed