फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ganga flowing only 85 cm below the warning line Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: चेतावनी रेखा से मात्र 85 सेमी नीचे बह रही गंगा, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को किया गया अलर्ट

Mon, 08 Jul 2024 12:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2024 12:05 PM IST
सार

गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण रविवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 से मात्र 85 सेमी नीचे 338.65 मीटर पर बह रही थी।

विज्ञापन
Ganga flowing only 85 cm below the warning line Rishikesh Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के कारण मैदानी भागों में गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। गंगा चेतावनी रेखा से मात्र 85 सेमी नीचे बह रही है। नदी के जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


गंगा घाट और किनारों पर जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन लगातार गंगा के जलस्तर पर निगरानी बनाए हुए हैं। नगर निगम अंतर्गत त्रिवेणीघाट, 72 सीढ़ी, साईंघाट और नावघाट, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत स्वामी नारायण घाट, पूर्णानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, हनुमान घाट, दर्शन महाविद्यालय घाट और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत संत सेवा घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, भागीरथी घाट, भारत साधु समाज घाट, परमार्थ निकेनत घाट, गीताभवन घाट, वानप्रस्थ घाट, वेदनिकेतन घाट समेत विभिन्न गंगा घाट और किनारों पर स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन


श्यामपुर और रायवाला के ग्रामीण तटीय क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण रविवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 से मात्र 85 सेमी नीचे 338.65 मीटर पर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कौन हैं अनुभव: बांस को बनाया प्लास्टिक का विकल्प, खड़ी की दस करोड़ की कंपनी; इतने का लक्ष्य, कमा रहे मुनाफा

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 338.70 मीटर, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 338.80 मीटर, दोपहर 2 बजे 338.70 मीटर और शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 338.65 मीटर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed