{"_id":"6ac7798aa6279a27bf08ed43","slug":"ganga-first-in-state-level-painting-competition-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1085021-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में गंगा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में गंगा प्रथम
विज्ञापन
कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक की छात्रा गंगा ने विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।
गंगा की इस उपलब्धि पर कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक में खुशी का माहौल है। संस्थान के प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि गंगा की सफलता उसकी रचनात्मक प्रतिभा और देश के प्रति सकारात्मक सोच का परिणाम है। छात्रा ने विकसित भारत के विजन को रंगों के माध्यम से कैनवास पर प्रभावी ढंग से उकेरा है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
छात्रा की सफलता पर संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी स्टाफ सदस्य मनोज सैनी, जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी, रमन पाल और प्रियंका सैनी ने भी गंगा को बधाई दी। शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने कहा कि गंगा की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने से संस्थान परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल बना हुआ है।