फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ganga culture of saving initiative

गंगा की संस्कृति बचाने की पहल

Sat, 13 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 13 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ganga culture of saving initiative

गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा तटीय क्षेत्र में 27 बोलियां, भाषाओं, 254 गीत-गाथाएं, 12 प्रकार की लोक चित्रकला, 19 तरह के लोक नाट्य, 122 लोक नृत्य और 200 से अधिक शिल्प कलाओं का विकास हुआ है। इसी सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू कराने के लिए पहली बार गंगा संस्कृति यात्रा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


इसका मकसद गंगा की संस्कृति को बचाना है। शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने गंगा संस्कृति यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 14 फरवरी को हर्षिल, गंगोत्री से केंद्र के अतिरिक्त सचिव के के मित्तल करेंगे।
विज्ञापन


यात्रा करीब 25 सौ किमी लंबा सफर तय कर 13 मार्च को गंगासागर पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा। भारती ने बताया कि गंगा संस्कृति यात्रा का उद्देश्य गंगा की सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। यात्रा के माध्यम से स्थानीय संस्कृति से एक दूसरे को रूबरू कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से वाराणसी तक के कला रूपों को नीचे के भाग में और गंगासागर से वाराणसी तक के कला रूपों को ऊपर के क्षेत्रों में प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गौतम मुखर्जी, राजश्री चंद्रा, क्षेत्रीय समन्वयक नत्थीलाल नौटियाल मौजूद थे।



क्विज प्रतियोगिता
गंगा की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा से भावी युवा पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए गंगा संस्कृति यात्रा के तहत स्कूल और कॉलेज में क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में गंगा की सहायक नदियों के नाम, जैविक विविधता, लोक संस्कृति से संबंधित प्रश्नोत्तर होंगे। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed