{"_id":"62323fb6cfc5ff05635450e7","slug":"fruits-distributed-to-leprosy-patients-on-the-birth-anniversary-of-late-cds-rishikesh-news-drn406630864","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत सीडीएस रावत की जयंती पर कुष्ठ रोगियों को किए फल वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत सीडीएस रावत की जयंती पर कुष्ठ रोगियों को किए फल वितरित
विज्ञापन
देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की 65वीं जयंती पर मेयर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भजनगढ़ में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीडीएस रावत सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कुष्ठ आश्रम में फल बांटने के बाद मेयर ने कहा कि सीडीएस जनरल रावत रणनीतिक विचारों के प्रति उत्साही थे। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर पंकज शर्मा, एचएन सिंह, रजनी बिष्ट, विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, राजीव गुप्ता, सुजीत यादव, धीरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल राजभर, जॉनी लांबा, प्रिंस गुप्ता, ओम ठाकुर, गजेंद्र राणा, सुशील भट्ट, सुन्नू रतूड़ी और सरोज कुकरेती आदि उपस्थित थे।
शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से देश के पहले सीडीएस रहे स्व. विपिन रावत की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
बुधवार को भानियावाला में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जरनल विपिन रावत ने संपूर्ण राष्ट्र में देवभूमि का नाम रोशन किया। उनकी वीरता, साहस और शौर्य हमेशा याद रखे जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि उनके नेतृत्व में सीमा पर भारतीय सेना ने चीन को घुटने टेकने पर विवश कर दिया था। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, माजरी ग्रांट अध्यक्ष राजकुमार, संजीव सैनी, दीपक कुमाई, सभासद ईश्वर रौथाण, सचिन बुटोला, मनवर नेगी, पंकज शर्मा, दिनेश सजवाण, नरेंद्र नेगी, सुरेश सैनी, मयंक तायल, रिंकी, ज्योति और किरन नेगी आदि मौजूद थे। संवाद