फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   From Yalghati to Virbhadra temple will be lit with LED lights

एम्स रोड पर सिंगल आर्म्स एलइडी स्ट्रीट लाइट का हुआ लोकार्पण

Tue, 12 Oct 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
From Yalghati to Virbhadra temple will be lit with LED lights
कोयल घाटी से वीरभद्र महादेव मंदिर तक सिंगल आर्म्स लाईट का लोकार्पण करतीं मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स रोड पर मेयर अनीता ममगाईं ने कोयलघाटी से वीरभद्र मंदिर तक लगी सिंगल आर्म एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना का लोकार्पण किया। इस मार्ग के एलईडी लाइटों से जगमग होने से लोगों को रात में आवागमन करने के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन

कोयलघाटी से नगर निगम की ओर से 14 और 15वें वित्त दो करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से सिंगल आर्म्स की 280 सट्रीट लाईटों का निर्माण किया गया था। इस परियोजना का लोकार्पण करते हुए मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि कोयलघाटी से पशुलोक बैराज की सड़कों पर हर समय अंधेरा छाया रहता था। एम्स के निर्माण होने और पशुलोक में विस्थापितों को पुनर्वासित करने के बाद कोयलघाटी चौक से एम्स होते हुए पशुलोक विस्थापित क्षेत्र वीरभद्र मंदिर तक स्ट्रीट लाइट की जरूरत महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वीरभद्र मंदिर तक सिंगल आर्म्स स्ट्रीट लाइट लगने के बाद लोगों को आवागमन करने मेें आसानी होगी। यह पथ प्रकाश योजना चार किलोमीटर लंबी है। पांच साल की वारंटी के साथ प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा गया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत, ईई विनोद जोशी, एसएनए एलमदास, देवेंद्र दत्त सकलानी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व राज्यधारी सुरेंद्र मोघा, देवेंद्र, विजय बडोनी, विपिन पंत, लक्ष्मी रावत, अनिता रैना, अजित सिंह गोल्डी, बिजेंद्र मोघा, लव काम्बोज, चेतन चौहान, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, मनीष बनवाल, सुजीत यादव, ज्योति पासवान, राम कुमार संगर , विजय जुगलान, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, रेखा सजवाण, दिगंबर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed