फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Friend ran away after stealing cash and belongings of injured

गंभीर घायल की नकदी और सामान चोरी कर भागा दोस्त

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Friend ran away after stealing cash and belongings of injured
स्मैक के नशे में धुत एक युवक हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल दोस्त की जेब से नकदी और समान चोरी कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं घायल दोस्त का एम्स में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चार अप्रैल को पप्पन पुत्र हरपाल निवासी लक्कड़ घाट, खदरी खड़क माफ, श्यामपुर ऋषिकेश जिला देहरादून ने दी तहरीर में बताया था कि उनका बाद भाई प्रदीप दून इंस्टीट्यूट के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। इस दौरान प्रदीप का दोस्त शंकर भी उसके साथ था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि शंकर उसके घायल भाई का मोबाइल, नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड चोरी कर मौके से भाग गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्कड़घाट में हनुमान मंदिर के पास से आरोपी शंकर निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, ऋषिकेश, जिला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन हजार रुपये की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी ने बताया कि उसने प्रदीप के मोबाइल को हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया था। मुकदमे में धारा 411 को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed