फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Free residential technical skill development training started in CIPET

सिपेट में शुरू हुआ निशुल्क आवासीय तकनीकि कौशल विकास प्रशिक्षण

Fri, 20 May 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Free residential technical skill development training started in CIPET
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पीएफसी द्वारा प्रायोजित निशुल्क आवासीय तकनीकी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण के बाद पॉलीमर उद्योग में रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिपेट संस्थान में छह माह का आवासीय तकनीकी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख अभिषेक राजवंश ने किया। उन्होंने युवाओं को पॉलीमर उद्योग में रुचि दिखाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज प्लास्टिक का उपयोग केवल घरेलू वस्तुएं बनाने में ही नहीं बल्कि ऑटोमोबाइल, कृषि, वैज्ञानिक उपकरण, प्रयोगशाला उपकरण, चिकित्सा, दवा उद्योग, सेना के हथियार बनाने में किया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए प्लास्टिक ने योगदान दिया। जिससे प्लास्टिक उद्योग की मांग बढ़ी है। कंपनियों में कुशल युवाओं की मांग भी बढ़ रही है। युवाओं को ऐसे में रोजगार से जुड़ने का मौका और आजीविका चलाने के लिए अच्छा वेतन प्राप्त होगा।
विज्ञापन

सिपेट के प्लेसमेंट अधिकारी सत्यजीत प्रधान ने कहा कि काम के समय, संगठन और व्यक्तियों के विकास के लिए कार्यस्थल में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। इसे अपने व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम संयोजक समीर पुरी ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड आदि राज्यों से आए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिया जाएगा। छात्रों को निशुल्क आवास, भोजन, वर्दी, सेफ्टी जूते, बैग और प्रशिक्षण सामग्री दी जाएगी। कार्यक्रम में तकनीकी अधिकारी साइराज आदित्य वर्मा, अमोल चावके, राजेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed