फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four innocent children consumed poison after being deceived.

Rishikesh News: चूरन के धोखे में जहर खा गए एक ही परिवार के चार मासूम

Thu, 14 May 2026 03:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 14 May 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Four innocent children consumed poison after being deceived.
ढालवाला स्थित महंत प्लॉट क्षेत्र में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई और सभी बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समय रहते उपचार मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


बच्चों के पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाजार गए हुए थे, जबकि चारों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। बच्चों की दादी की ओर से घर पर तैयार किया गया चूहे मारने का चूर्ण एक डिब्बे में रखा हुआ था।
विज्ञापन




खेल-खेल में बच्चों ने उस डिब्बे को खोलकर देखा और उसे खाने योग्य चूर्ण समझ लिया। इसके बाद बच्चों ने करीब एक से डेढ़ चम्मच तक वह पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी हुई तो किसी को चक्कर आने लगे। परिजन जब घर लौटे और बच्चों की हालत देखी तो घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी बच्चों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। राजकीय उपजिला चिकित्सालय के डॉ. संतोष पंथ ने बताया कि सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उनके शरीर से जहर निकाल दिया गया है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed