फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four accused arrested with rare species of turtle

दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ चार आरोपी दबोचे

Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with rare species of turtle
डोईवाला। कछुए की पूजा कर धन दौलत की प्राप्ति की आस में डोईवाला आए चार लोगों को पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के कछुए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि हरिद्वार नहाने के बाद लालतप्पड़ में पूजा करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

कोतवाल पुलिस ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को रोककर छानबीन की तो उनके पास दुर्लभ प्रजाति का कछुवा बरामद किया। चारों लोगों को कोतवाली लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कछुआ बेहद शुभ माना जाता है। बताया कि कछुए की पूजा करने से धन दौलत की प्राप्ति होती है। बताया कि हरिद्वार स्नान कराने के बाद लालतप्पड़ क्षेत्र में पूजा करानी थी। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी भीम सैनिक कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाण, गोविंद निवासी सिंकदरपुर थाना खेडी खितौला जिला गुड़गाव हरियाणा, प्रहलाद कुमार निवासी शाहपुरा थाना बल्लभपुरा फरीदाबाद हरियाणा और धरमवीर निवासी ठोरका थाना हयातपुरा गुडगांव हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed