फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Foundation stone laid for roads worth 1.20 crore

विधायक ऋतु खंडूड़ी ने 1.20 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास

Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for roads worth 1.20 crore
यमकेश्वर के नौगांव चोपड़ा ठटोलगांव मोटरमार्ग का शिलान्यास करती विधायक ऋतु खंडूड़ी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने यमकेश्वर विकासखंड के नालीखाल बनचुरी मार्ग से नौगांव चोपड़ा ठटोलगांव सुनारगांव तक पांच किमी मोटरमार्ग का शिलान्यास किया। जिसकी लागत 91.65 लाख रुपये है। जोलधार से सार लिंक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज प्रथम जिसकी कुल दूरी 1.50 किलोमीटर है, उसकी स्वीकृत लागत 28.53 लाख रुपये है का भी शिलान्यास किया।विधायक ने कहा कि मोटरमार्ग के बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगा। कहा कि क्षेत्र में सभी गांवों सड़क से जोड़ने का किया जा रहा है। गरीबों की उज्ज्वला गैस दिए गए। कई लोगों के घरों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं अभी तक एक हजार से अधिक उज्जवला गैस कनेक्शन लोगों को दिए जा चुके हैं। विधानसभा में करीब 336 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, अलकेश कुकरेती, बिजेंद्र बिशट, धीरेंद्र कुकरेती, दिनेश भट्ट सत्या हर्षवाल, नीरज कुकरेती, प्रकाश लखेड़ा, पल्लवी लखेड़ा, विनीता लखेड़ा, अनिल जोशी, संतोषी बडोला, नरेंद्र नेगी, सूरज, पूरण सिंह, राजेन्द्र थपलियाल, गंगा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed