फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Found guilty and sentenced to three months

Rishikesh News: चेक बाउंस की आरोपी महिला को तीन माह का कारावास

Sat, 20 Jan 2024 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Found guilty and sentenced to three months
I-न्यायिक मजिस्ट्रेट नंदिता काला की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

I

I-तीन लाख 50 हजार का अर्थ दंड भी लगायाI

न्यायिक मजिस्ट्रेट नंदिता काला की अदालत ने चेक बाउंस मामले में महिला को दोषी सिद्ध पाते हुए तीन माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी महिला पर तीन लाख 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। जिसमें से तीन लाख 48 हजार प्रतिकर के रूप में परिवादी को देय होंगे। जबकि 2 हजार की धनराशि अर्थदंड के तौर राजकोष में जमा करानी होगी।

चंद्रभागा चंद्रेश्वर नगर निवासी राजेश कुमार साहनी ने 24 अगस्त 2021 को न्यायालय में वाद दायर किया था। राजेश ने बताया था कि कमल अरोड़ा निवासी भैरव मंदिर लक्ष्मण झूला रोड से उनकी जान पहचान थी। 15 सितंबर 2020 को कमल अरोड़ा ने उससे निजी कार्य के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन




राजेश ने बताया कि जब उसने छह माह बाद कमल अरोड़ा से धनराशि मांगी तो उसने नकद धनराशि के बजाय तीन लाख का चेक दिया। 25 मार्च 2021 को जब चेक खाते में जमा कराया गया तो बैंक ने अपर्याप्त धनराशि का कारण बताते हुए चेक वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की सूचना कमल अरोड़ा को भी दी गई। बावजूद इसके उसने धनराशि नहीं लौटाई। मजबूरन उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट नंदिता काला की अदालत ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed