डोईवाला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटि भानियावाला में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर स्वयं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करें। उन्होंने विद्यालय को 15 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद संदीप नेगी, महिला कल्याणी समिति अध्यक्ष शशि नेगी, विद्यालय प्रबंधक दिगबंर थपलियाल, दीपक नेगी, संपूर्ण सिंह रावत, ईश्वर रौथाण, विक्रम सिंह नेगी, दिनेश सजवाण, जगत सिंह असवाल, प्रवीण पाल, वेदप्रकाश कंडवाल, सुखदेव सिंह, अशोक, देवराज काल, दिनेश भट्ट, बीडी ममंगाई, कमला तिवारी रजनी सैनी आदि रहे। विद्यालय में पूर्व सीएम ने पौधरोपण भी किया।