फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   foriegner play holi in rishikesh

विदेशियों पर चढ़ा होली का रंग

Thu, 24 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 24 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
foriegner play holi in rishikesh
ऋषिकेश में होली मनाने कई देशों से पर्यटक पहुंचें - फोटो : amar ujala

परमार्थ निकेतन स्थित योग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विदेशी अतिथियों ने भारतीय उत्सव परंपरा को जाना। सभी ने होलिका दहन कर पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प लिया। इजरायल से आए गील रोन शामा ने संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को परमार्थ निकेतन परमाध्यक्ष और गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानंद सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन अध्यक्षा साध्वी भगवती सरस्वती की अगुवाई में देवप्रयाग से आए तीर्थयात्रियों ने होलिका दहन कर अग्नि की साक्षी में बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। सायंकालीन गंगा आरती में 44 से अधिक देशों से आए विदेशी अतिथियों ने प्रतिभाग किया और भारतीय उत्सव परंपरा से रूबरू हुए। इजरायल से आए गील रोन शामा ने संगीतमय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


अतिथियों ने होली के संगीत और गंगा आरती का आनंद लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल, भाजपा स्वर्गाश्रम मंडलाध्यक्ष भरत लाल, सभासद गजेंद्र नागर, माधव अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, शेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आर्विभाव दिवस मनाया
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम में भगवान चैतन्य महाप्रभु का आर्विभाव दिवस धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में चैतन्य महाप्रभु को वस्त्रों से श्रृंगार करके दर्शनों के लिए खोला गया। सायंकाल दूध, दही, शहद, फलों के रस से अभिषेक किया गया। स्वामी भक्तियोग महाराज ने कहा कि भगवान के चरणों का जल ग्रहण करने से मन शुद्ध और भक्ति मिलती है। इस मौके पर रामानंद राय दास, विनोद शर्मा, हर्ष कौशल, प्रेम प्रकाश राणा, पुष्कर बुद्धिराजा, सुधीर सेठी, विनोद अग्रवाल, डीके वार्ष्णेय आदि थे।

बच्चों ने दी परीक्षा

ऋषिकेश। श्री वेद महाविद्यालय में आयोजित त्रैमासिक प्रशिक्षण केंद्र के अंतिम दिन प्रतिभागी बच्चों ने लिखित और मौखिक परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष कृष्ण प्रसाद उनियाल ने बताया कि संस्कृत भाषा को जन जन की भाषा बनाने के लिए त्रैमासिक प्रशिक्षण केंद्र आयोजित किया गया। इस मौके पर गीता पांडेय, रविंद्र किशोर, सुबोध बमोला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed